भूस्खलन के चलते बंद हुआ मनाली-लेह हाईवे

शिमला, 29 जून - भारी बारिश के बाद आज प्रातःकाल भूस्खलन के चलते मनाली-लेह हाईवे बंद हो गया। इसके चलते कई वाहन हाईवे पर फंसे हुए हैं, जिस कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।