अचानक चली गोली से कांग्रेसी नेता बलवंत शेरगिल की मौत

जालंधर, 24 जुलाई - (एमएस लोहिया) - कांग्रसी नेता बलवंत सिंह शेरगिल की अचानक चली गोली के दौरान मौत होने की ख़बर मिली है। पुलिस आधिकारियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, बलवंत शेरगिल अपनी लाइसेसी राइफल एक निजी गन हाऊस में जमा करवाने गए थे जिसमें से अचानक गोली चल गई। गोली लगने के उपरांत उनको घायल  अवस्था में निजी अस्पताल लेजाया गया जहां कि डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।