भगवंत मान का विरोध करने वाले पांच आप वालंटियरों पर मामला दर्ज 

महल कलां,14 अगस्त - (अवतार सिंह अनखी) - बीते दिनों गांव पंडोरी (बरनाला) में विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी के पिता काका सिंह के संस्कार से वापस जा रहे संसद मैंबर भगवंत मान को घेरकर अपने सवालों के जवाब मांग रहे आप वालंटियरों में से पांच पर महल कलां पुलिस द्वारा ग़ैर -ज़मानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार भगवंत मान के पीएसओ द्वारा दर्ज करवाए गए बयानों के आधार पर आप वालंटियर निर्मल सिंह निम्मा, गगनदीप सिंह सराय, कर्मजीत सिंह उप्पल, परगट सिंह महल खुर्द, अमनदीप सिंह टल्लेवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महल कलां पुलिस की ओर से नामज़द वालंटियरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।