ट्रेनों की समय-सारणी में परिवर्तन


अमृतसर, 14 अगस्त (गगनदीप शर्मा) : उत्तरी रेलवे द्वारा ट्रेनों की समय-सारणी में तबदीली की गई जिसके तहत अब 102 गाड़ियों को निधार्रित समय से पहले (एडवांस) और 84 निर्धारित समय से देरी से रवाना हुआ करेंगी। जबकि दूसरे शहरों से अमृतसर रेलवे स्टेशन पहँुचने वाली 57 गाड़ियां निर्धारित समय से पहले और 58 देरी से आईं-जाएंगी।
एडवांस चलने वाली रेलगाड़ियां : नई समय-सारणी के मुताबिक 12014 अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रैस अब सुबह 5.00 बजे की अपेक्षा 4.55 पर, 12242 अमृतसर-चंडीगढ़ सुपरफास्ट 5.10 बजे, 12528 चंडीगढ़ रामनगर सुपरफास्ट एक्सप्रैस शाम 16.05 बजे, 12716 अमृतसर-नंदेड़ एक्सप्रैस सुबह 5.30 बजे, 14634 पठानकोट-अमृतसर रावी एक्सप्रैस दोपहर 14.05 बजे, फिरोजपुर छावनी से रवाना होने वाली अंतोदया एक्सप्रैस रात 23.20 बजे और चंडीगढ़ से रवाना होने वाली 12984 गरीब रथ एक्सप्रैस शाम 19.50 बजे रवाना की जाएंगी। इसी प्रकार चंडीगढ़ से रवाना होने वाली 22688 लिंक एक्सप्रैस सुबह 7.55 बजे, चंडीगढ़ से रवाना होने वाली 19718 चंडीगढ़-जैपुर एक्सप्रैस दोपहर 13.00 बजे, दिल्ली से रवाना होने वाली 14645 शालीमार एक्सप्रैस शाम 16.10 बजे चलेंगी। 
इसके अलावा 12231 लखनउ-चंडीगढ़ एक्सप्रैस सुबह 10.05 बजे चंडीगढ़ पहँुचेगी, 12054 जन-शताब्दी एक्सप्रैस दोपहर 13.55 बजे हरिद्वार, 14888 चंडीगढ़ एक्सप्रैस सुबह 5.50 बजे कालका, 12048 फिरोजपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रैस सुबह 11.10 बजे नई दिल्ली, 12064 उना-हरिद्वार लिंक एक्सप्रैस दोपहर 14.10 बजे हरिद्वार, 74935 जम्मू तवी-फिरोजपुर दोपहर 12.35 बजे और फिरोजपुर 12527 रामनगर-चंडीगढ़ सुपरफास्ट दोपहर 13.15 बजे चंडीगढ़, 15903 डिबरूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रैस दोपहर 13.15 बजे, 12237 बेगमपुरा एक्सप्रैस सुबह 11.10 बजे जम्मूतवी, 15531 जनसाधारण एक्सप्रैस दोपहर 2.45 बजे अमृतसर, 12449 गोआ एक्सप्रैस रात 11.15 बजे चंडीगढ़ और 22687 लिंक एक्सप्रैस सुबह 3.50 बजे चंडीगढ़ पहँुचेगी।
देरी से पहँुचने वाली गाड़ियों की सूची : 12497 शान-ए-पंजाब दोपहर 14.25 बजे अमृतसर, 22355 पाटलीपुत्रा-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रैस शाम 17.35 बजे चंडीगढ़, 11077 जेहलम एक्सप्रैस सुबह 10.10 बजे जम्मूतवी, 14633 रावी एक्सप्रैस सुबह 11.50 बजे पठानकोट, 12242 सुपरफास्ट एक्सप्रैस सुबह 9.20 बजे चंडीगढ़, 14217 उनचाहर एक्सप्रैस सुबह 9.35 पर चंडीगढ़, 22425 तेजस एक्सप्रैस दोपहर 12.40 बजे चंडीगढ़, 14625 इंटरसिटी दोपहर 14.30 बजे फिरोजपुर, 14614 फिरोजपुर चंडीगढ़ एक्सप्रैस दोपहर 12.15 बजे चंडीगढ़ और 13307 गंगा-सतलुज एक्सप्रैस सुबह 9.45 बजे फिरोजपुर रेलवे स्टेशन पर पहँुचेंगी।