एनडीआरएफ यूनिट की 5वीं बटालियन का हेड कॉन्स्टेबल सुखदेव सिंह 8 सितंबर से गायब

नई दिल्ली, 14 सितंबर - महाराष्ट्र के  पुणे एनडीआरएफ यूनिट की 5वीं बटालियन का  एक हेड कॉन्स्टेबल सुखदेव सिंह 8 सितंबर से गायब हैं। उन्होंने मुंबई से अपने गृह नगर अमृतसर के लिए ट्रेन पकड़ी थी और तब से वह गायब हैं। मुंबई रेलवे पुलिस के पास इसकी एफआईआर दर्ज कराई गई है।