व्यक्ति ने पत्नी, सास-ससुर और साली का किया बेरहमी से कत्ल

मुंबई, 06 अक्तूबर - महाराष्ट्र के कोहलापुर में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी, सास -ससुर, साली और साले का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। शाहपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उक्त व्यक्ति की पत्नी लड़ाई -झगड़े के बाद अपने मायके घर चली गई थी, जिसके बाद व्यक्ति ने यह खौफ़नाक कदम उठाया। पुलिस का यह भी कहना है कि उक्त व्यक्ति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है, जबकि दोषी फरार है।