फैशन डिजाइनर सुनीता सिंह हत्या केस में मॉडल बेटा लक्ष्य अरेस्ट  

मुंबई, 07 अक्तूबर - मुंबई पुलिस ने मॉडल लक्ष्य लाथर को कथित तौर पर अपनी फैशन डिजाइनर मां सुनीता सिंह की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा कि सुनीता मृत पाई गई थीं। उनके पीठ और गर्दन पर चोट के निशान था। इस मामले में धारा 304 (2) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।