4 करोड़ की हेरोइन समेत अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार 

मानसा,10 अक्तूबर - (बलविन्दर सिंह धालीवाल) - मानसा पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार कर 4 करोड़ की हेरोइन (800 ग्राम) और 2 लाख 18 हज़ार की नकदी बरामद करने  में सफलता हासिल की है। पुलिस आधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि पुलिस पार्टी द्वारा गिरफ्तार कथित आरोपी चेत सिंह हरियाणा के गांव गिदराना (सिरसा) से सबंधित है। जिसके खिलाफ राजस्थान और हरियाणा में पहले भी मुकदमे दर्ज हैं और वह कई मुकदमों में भगौड़ा भी घोषित है।