#MeToo : एमजे अकबर के पक्ष में उतरी रीता बहुगुणा

नई दिल्ली, 11 अक्तूबर - #MeToo campaign के तहत विवाद में घिरे केन्‍द्रीय मंत्री एमजे अकबर पर इस्‍तीफे देने का दबाव बढ़ता जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर आ रही है कि एमजे अकबर नाइजीरिया का दौरा जल्द खत्म कर गुरुवार को भारत लौट सकते हैं। इस बीच बीजेपी नेता रीता बहुगुणा एमजे अकबर के पक्ष में उतरते हुए दिखाई दे रही हैं। रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि प्रश्न इस्तीफे के बारे में नहीं है। सवाल यह है कि जब किसी पर आरोप लगाया जाता है, तो इसे साबित किया जाना चाहिए। हर महिला को आरोप लगाने का अधिकार है और जांच भी होनी चाहिए। महिला को अपना पक्ष रखने का अधिकार है, तो पुरूष को भी उनका पक्ष रखने का अधिकार है।