बेगूसराय में कन्हैया कुमार के काफिले पर हमला, कई लोग घायल

बेगूसराय,16 अक्तूबर - बिहार के बेगूसराय जिले के दहिया गांव में जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के काफिले पर हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार उनके काफिले में शामिल वाहनों में तोड़फोड़ की गई है और इस हमले में कई लोग भी घायल हुए हैं। बता दें कि बेगूसराय से ही कन्हैया कुमार के 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा है। इसको लेकर भी हमले को देखा जा रहा है।