सामूहिक दुष्कर्म मामले में बेगूसराय SP योगेन्द्र कुमार का बयान 

पटना, 27 अक्टूबर - सामूहिक दुष्कर्म मामले में बेगूसराय SP योगेन्द्र कुमार ने बताया, "खगड़िया ज़िले के बेलदौर गांव के एक युवती और युवक के बीच प्रेम प्रसंग था, जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद दोनों परिहारा ओपी में रह रहे थे। पीड़िता ने बताया है कि आरोपी युवक और उसके 5 दोस्तों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने संतोष कुमार(आरोपी) और उसके दो दोस्तों(नीतीश कुमार और संजीव कुमार) को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में 6 लोगों का नाम सामने आया है, 3 की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है।"