सिख महिलाओं के लिए अब हेलमेट पहनना अनिवार्य नहीं:गृह मंत्रालय

चंडीगढ़, 17 अक्टूबर-( लिबरेट) सिख महिलाओं के लिए अब हेलमेट पहनना अनिवार्य नहीं होगा, यह जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी। गृह मंत्रालय ने कहा कि अब चंडीगढ़ में सिख महिलाओं के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य नहीं है और इसे वैकल्पिक बना दिया गया है। पिछले हफ्ते ही मंत्रालय ने हेलमेट पहनने से महिलाओं को पूरी तरह छूट दे दी थी।