जालंधर में डीजीपी ने शहीद पुलिस जवानों को भेंट की श्रद्धांजलि   

जालंधर, 21 अक्तूबर - (चिराग) - पूरे देश में आज पुलिस शहीदी दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर पंजाब में आज राज्य स्तरीय समागम जालंधर में आयोजित किया गया। यहां राज्य  के डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने शहीद हुए पुलिस आधिकारियों और जवानों को शहीदी स्मारक पर श्रद्धांजलि भेंट की। इस मौके पर दो मिनट का मौन व्रत भी रखा गया।