लुधियाना में ग्लोबल कबड्डी लीग के दूसरे चरण तहत भिड़ेंगे विभिन्न टीमों के खिलाड़ी


लुधियाना, 23 अक्तूबर (सुधीर अग्निहोत्री): लुधियाना में बुधवार को शुरू होने वाली ग्लोबल कबड्डी लीग के दूसरे चरण लुधियाना में  इस बार नए खिलाड़ी खेल मैदान में विरोधियों को चुनौती देंगे तथा लीग का उदघाटन कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु करेंगे। गौरतलब है कि लीग में कुल छह टीमें अपना दमखम दिखाएंगी। इन प्रत्येक टीम में 5 से 6 खिलाड़ी पुराने रखे गए है। संवाददातायों को जानकारी देते हुए सांसद रवनीत सिंह बिट्टू तथा को-आर्डिनेटर ए.डी.सी. इकबाल सिंह ने बताया कि जालंधर के पहले फेस के मुकाबले जालंधर में शुरु करवाए गए। जबकि दूसरे फेस के मुकाबले लुधियाना में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के हॉकी मैदान में आज से शुरु होंगे जोकि 29 तक करवाए जाएंगे तथा यह प्रतियोगिता एन.आर.आई. रनजीत सिंह व सुरजीत सिंह, योगेश छाबड़ा के सहयोग से करवाया जा रहा है। जिसमें पंजाब सरकार का भी सहयोग रहेगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता को तंदरुस्त पंजाब मिश्न से जोड़ा गया है। प्रतियोगिता में पंजाब सरकार की ओर से सफाई, प्रबंध, सुरक्षा प्रबंध व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। स. बिट्टू ने कहा कि कबड्डी मुकाबले का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को नशे से दूर रखकर उन्हें आगे आने के लिए एक मंच मुहिया करवाना है तथा नए खिलाड़ियों को आगे आने का मौका देना है। उन्होंने बताया कि पंजाब के प्रसिद्ध गायक परमीश वर्मा की ओर से दर्शकों का मनोरंजन किया जाएगा। पहला मुकाबला सिंह वारियर्स पंजाब व मैपल लीफ  कैनेडा की बीच होगा।
पुराने खिलाड़ियों को भी टीम में मिलेगा मौका : इकबाल सिंह संधू ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही है। जिसमें अधिकतर पुराने खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। जबकि प्रत्येक टीम में 5 पुराने खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। 60 प्रतिशत नए खिलाड़ियों को शामिल किया है।
दर्शकों को मिलेंगे फोन : ग्लोबल कबड्डी लीग में दर्शकों को इक्ट्ठा करने के लिए आयोजकों की ओर से नया फार्मूला अपनाते हुए बताया कि कबड्डी लीग में शामिल होने वाले दर्शकों को कूपन दिए जाएंगे, जोकि एंट्री गेट पर ही मिलेंगे। मैच खत्म होने के बाद रोजाना लक्की ड्रा निकाला जाएगा। जिसमें रोजाना ही पांच फोन लक्की विनर को दिए जाएंगे। इसके अलावा आखिरी दिन एक लक्की ड्रा के जरिए मोटरसाइकिल दिया जाएगा। स. बिट्टू ने बताया कि मैच के दौरान खिलाड़ियों के डोप टैस्ट किए जाएंगे।