ज़मीनी विवाद को लेकर महिला की हत्या 

गुरूहरसहाए, 31 अक्तूबर - - (कपिल कंधारी) - स्थानीय शहर के साथ लगते गांव कचूरे वाले झुगे में ज़मीनी विवाद के चलते पारिवारिक सदस्यों द्वारा महिला की हत्या कर दी गई। उक्त महिला एक आंगनवाड़ी वर्कर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी जसवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फ़िरोज़पुर भेज दिया है।