यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी, कई घायल 

सिधवां बेट, 13 नवंबर - (जसवंत सिंह सलेमपुरी) - आज प्रातःकाल साढ़े सात बजे सिधवां बेट से लुधियाना के लिए रवाना हुई एक निजी कंपनी की मिनी बस गांव आलीवाल के नजदीक पलट गई। जिस कारण कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। वहीं मौके पर पहुंची एम्बुलेंस  के द्वारा यात्रियों को अस्पताल भेजा गया।