न्यूयॉर्क के संग्रहालय में दिखेंगी उत्तर भारत की पहाड़ी कलाकृतियां

न्यूयॉर्क, 14 दिसंबर (भाषा) : उत्तर भारत के पहाड़ी कलाकारों की हिंदू देवी-देवताओं को दर्शाने वाली प्राचीन कलाकृतियों के संग्रह को यहां प्रतिष्ठित मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में प्रदर्शित किया जाएगा।  दुनिया के सबसे बड़े कला संग्रहालयों में शामिल इस संग्रहालय में लगने वाली प्रदर्शनी में कलाकृतियों के उन प्राचीन तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा जो 17वीं और 18वीं सदी में उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में सामने आईं।