गुजरात और झारखंड की एक-एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव आज

नई दिल्ली, 20 दिसंबर - पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद आज गुजरात और झारखंड की एक-एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा। गुजरात की जसदण और झारखंड की कोलेबिरा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान होंगे। कोलेबिरा से विधायक झारखंड पार्टी के विधायक एनोस एक्का को विधानसभा सदस्यता से अयोग्य घोषित किये जाने के कारण यह सीट खाली हुई थी। वहीं, जसदण सीट से विधायक कुंवरजी बावलिया के जुलाई में विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के कारण यह सीट खाली हुई थी। इस चुनाव के नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे। बता दें कि चुनाव आयोग ने दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 26 नवंबर को अधिसूचना जारी की थी।