पंचायत चुनाव को लेकर हलका फ़तेहगढ़ चूड़ियां में चली गोली, एक घायल 

फ़तेहगढ़ चूड़ियां, 20 दिसंबर - (धरमिन्दर सिंह बाठ) - पंचायत चुनाव को लेकर बीते दिन हलका फ़तेहगढ़ चूड़ियां के अधीन आते अलीवाल में गोली चलने से एक नौजवान घायल हो गया। इस संबंध में गांव चट्ठा के घायल नौजवान गुरजिन्दर सिंह ने जानकारी दी कि जब वह एक ढाबे पर रोटी खा रहा था, तो गैंगस्टर हैरी चट्ठा ने उस पर फायरिंग करके हमला कर दिया। गुरजिन्दर सिंह का कहना है कि उसके पिता सुखवंत सिंह कांग्रेस पार्टी की ओर से सरपंच के उम्मीदवार है और दूसरी ओर हैरी चट्ठा की माता सुखजिन्दर कौर बतौर पंच चुनाव लड़ रही है और हैरी चट्ठा उनके परिवार को चुनाव से पीछे हटने के लिए धमकियां दे रहा था। वहीं पुलिस द्वारा इस मामले की जांच जारी है।