खैहरा को लगेगा आज बड़ा झटका, एक बागी विधायक फिर कबूलेगा केजरीवाल का नेतृत्व 

संगरूर, 24 दिसंबर - (धीरज पशोरिया) - आम आदमी पार्टी से अलग चल रहे बागी खैहरा गुट को आज बड़ा झटका लग सकता है। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दोआबा क्षेत्र का एक विधायक, जो 'आप' के बागी गुट के साथ चल रहा है, आज दोपहर दिल्ली में हो रहे समागम के दौरान फिर पार्टी सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व को कबूलेगा। सूत्रों ने यह भी बताया है कि आज पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का एक सेवामुक्त जज भी 'आप' में शामिल हो रहा है।