सीमावर्ती क्षेत्रों में कोहरे का कहर लगातार जारी 

ओठियां, 25 दिसंबर - (गुरविन्दर सिंह छीना) - अमृतसर के आसपास और सीमावर्ती क्षेत्रों में कोहरे का कहर आज तीसरे दिन भी लगातार जारी है। जिससे दफ्तरों में आने -जाने वाले लोगों को परेशान होना पड़ रहा हैं। वहीं ठंड और घने कोहरे से वाहनों की रफ़्तार भी धीमी हो गई है और आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।