क्रिकेटर रोहित शर्मा बने पिता, पत्नी रितिका ने दिया बेटी को जन्म

नई दिल्ली, 31 दिसंबर - भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के अनुसार, टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका साजदेह के परिवार में एक नए सदस्य का आगमन हुआ है, रविवार को रितिका ने बेटी को जन्म दिया। जिसके बाद रोहित शर्मा मुंबई लौट गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम टेस्ट मैच में रोहित नहीं खेल पाएंगे।