हड़ताल के दूसरे दिन प्रदर्शनकारियों ने मानसा में रेलवे ट्रैक पर लगाया धरना

मानसा, 09 जनवरी - (गुरचेत सिंह फत्तेवालिया) - देश की प्रमुख ट्रेड यूनियनों और कर्मचारी संघ के आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल के आज दूसरे दिन प्रदर्शनकारियों ने गुरुद्वारा चौंक में एकत्रित होने के बाद रेलवे ट्रैक पर धरना लगा दिया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की किसान, मज़दूर और कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि यदि मोदी सरकार ने उक्त वर्गों की अनदेखी को जारी रखा, तो लोकसभा चुनाव में उसका हाल पांच राज्यों में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव से भी बुरा होगा। एक्टू के प्रदेश प्रधान कामरेड राजविंदर सिंह राणा और पंजाब खेत मजदूर सभा के कृष्ण चौहान ने कहा कि 2019 चुनाव में मोदी सरकार का बिस्तर गोल कर दिया जायेगा।