श्री मुक्तसर साहिब : कैबिनेट मंत्री बाजवा और सुख सरकारिया ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा 

श्री मुक्तसर साहिब,14 जनवरी - (रणजीत सिंह ढिल्लों) - 40 मुक्तों की याद में शहीदी जोड़ मेले के मौके पर कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा और सुखबिन्दर सिंह सुख सरकारिया ने गुरुद्वारा टूटी गंडी साहिब में माथा टेका। इस मौके पर श्री दरबार साहिब के मैनेजर की ओर से दोनों नेताओं को सिरोपा भेंट किया। इसके  बाद उक्त मंत्रियों ने पंगत में बैठकर लंगर भी छका।