बरनाला रैली को खैहरा ने बताया भगवंत मान की 'शराब छुड़ाओ' रैली

चंडीगढ़, 21 जनवरी - (अजायब सिंह औजला) - पंजाबी एकता पार्टी के प्रमुख सुखपाल सिंह खैहरा ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए आम आदमी पार्टी की बरनाला रैली को भगवंत मान की 'शराब छुड़ाओ' रैली बताया। इस रैली में पंजाब के किसी भी मुद्दे के बारे में गंभीर चर्चा नहीं की गई। इस मौके पर खैहरा ने यह मांग भी की है कि नौजवानों पर ज़ुल्म करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किये जाने चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जस्टिस जोरा सिंह बोगस कमीशन था। जस्टिस जोरा सिंह ने अमृतधारी सिख नौजवानों को पुलिस ने अत्याचार का शिकार बनाया था। खैहरा ने बेअदबी मामलों पर बोलते हुए कहा कि इसके तार डेरा सिरसा के साथ जुड़े हुए हैं। जिस कारण डेरे को भी जांच के घेरे में लाया जाये। इस संबंधी खैहरा ने विशेष जांच टीम के मैंबर कंवर विजय प्रताप सिंह को लिखित शिकायत भी भेजी।