जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन के कारण तीन लोग लापता

श्रीनगर, 23 फरवरी - जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिला में हिमस्खलन के कारण तीन लोग लापता हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि बांदीपोरा के अजस में हिमस्खलन के बाद तीन लोग लापता हो गये हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए व्यापक अभियान चलाया गया है। गौरतलब है कि सीमावर्ती शहर गुरेज के खांडियाल गांव में गुरुवार रात बर्फीले तूफान के कारण लगभग 55 मकान और एक स्कूल का भवन क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है क्योंकि तूफान आने से पहले लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गये थे।