जेएनयू देशद्रोह मामले की अगली सुनवाई 11 मार्च को 

नई दिल्ली, 28 फरवरी - जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) देशद्रोह के मामले में अब अगली सुनवाई 11 मार्च को होगी। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने कहा है कि वो वीडियो की फुटेज देखना चाहती है। जेएनयू में देशविरोधी नारे लगाने के मामले में दिल्ली पुलिस की चार्जशीट को अबतक दिल्ली सरकार की अनुमति नहीं मिली है। जनवरी में बिना दिल्ली सरकार की अनुमति के दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट दायर कर दी थी। बता दें कि 9 फरवरी 2016 को जेएनयू में आतंकी अफजल गुरू की बरसी के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश विरोधी नारेबाजी की गई थी।