पंजाब के विभाजन के लिए नेहरू जिम्मेदार - हरसिमरत बादल

नई दिल्ली, 13 मार्च - केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि पंजाब का विभाजन हुआ तो इसके लिए जवाहर लाल नेहरू जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि सिक्खों को रोकने और उनकी हिम्मत तोड़ने के लिए नेहरू ने पंजाब के टुकड़े किये। हरसिमरत ने कहा कि फिर इंदिरा गांधी आई और उन्होंने श्री दरबार साहिब पर हमला करवाया। इसमें हज़ारों सिक्खों की जान चली गई। बादल ने कहा कि फिर राजीव गांधी आए और उन्होंने राजनीतिक कारणों के कारण सिक्खों का हत्याकांड किया। उन्होंने कहा कि अब राहुल गांधी आए हैं और वह पूरी तरह से पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।