करंट लगने से किसान की मौत

तपा मंडी,17 मार्च - (प्रवीण गर्ग) - नजदीकी गांव ढिल्लवां में करंट लगने से एक किसान की मौत हो जाने का समाचार मिला है। इस संबंधी जानकारी देते हुए सहायक थानेदार सुखदेव सिंह ने बताया कि किसान सुरजीत सिंह पुत्र चन्द सिंह अपने खेत में फसल को पानी लगाने गया था, जैसे ही उसने बिजली का बटन चलाकर मोटर चलाने की कोशिश की, तो उसे ज़बरदस्त करंट लग गया। जिसके बाद पारिवारिक सदस्यों ने उसे तपा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।