मैडम तुसाद म्‍यूजियम में लगा दिलजीत दोसांझ का पुतला

नई द‍िल्‍ली 28 मार्च - हॉकी के महान प्‍लेयर संदीप स‍िंह की बायोप‍िक सूरमा में उनका रोल नि‍भाने वाले अभ‍िनेता द‍िलजीत दोसांझ का मोम का पुलता नई द‍िल्‍ली के मैडम तुसाद म्‍यूजियम में लगाया गया है। इस बात की घोषण सूरमा फ‍िल्‍म की र‍िलीज के वक्‍त बीते साल ही हो गई थी। मैडम तुसाद की तरफ से क‍िए गए ट्वीट में ल‍िखा था- ये पंजाब दा पुत्‍तर मारेगा मैडम तुसाद में दमदार एंट्री। अब पंजाब दे पुत्‍तर ने मैडम तुसाद में एंट्री मार ली है। नई द‍िल्‍ली में गुरुवार को खुद दिलजीत दोसांझ ने अपने पुतले का अनावरण किया। उन्‍होंने तीन फोटोज शेयर कर अपनी खुशी का इजहार क‍िया।