सरकार से 5वें दौर की वार्ता फेल होने के बाद दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसान

नई दिल्ली, 06 दिसंबर - सरकार से पांचवें दौर की वार्ता विफल होने के बाद दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन जारी है। कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर किसान अड़े हुए हैं। किसानों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। उधर, देश के अलग-अलग हिस्सों लगातार किसान दिल्ली बॉर्डर का रुख कर रहे हैं। वहीं कृषि कानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान अभी भी डटे हुए हैं। केंद्र सरकार अब 9 दिसंबर को किसानों के साथ बैठक करेगी।