न्यूजीलैंड में भी किसानों के समर्थन में रैली, कृषि कानूनों के खिलाफ रोष प्रदर्शन

कलानौर, 06 दिसंबर - (पुरेवाल) - केंद्र सरकार की तरफ से लागू किये गए काले कृषि कानूनों को वापस करवाने के लिए बड़ी संख्या में देश के किसान दिल्ली आंदोलन में शामिल होकर संघर्ष पर डटे हुए हैं जबकि दूसरी तरफ किसानों के समर्थन में विदेशों में भी संघर्ष होने शुरू हो गए हैं। इसी के तहत न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भी पंजाबी किसानों द्वारा काले कानूनों के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया।