जंडियाला गुरू के नज़दीक गहरी मंडी में 'रेल रोको' आंदोलन 159वें दिन भी जारी 

जंडियाला गुरू, 01 मार्च - (रणजीत सिंह जोसन) - जंडियाला गुरू के नज़दीक गहरी मंडी में काले कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहा 'रेल रोको' आंदोलन आज 159वें दिन में प्रवेश हो गया, जोकि संगठन के ऐलान के मुताबिक कृषि कानून रद्द करवाने तक जारी रहेगा। आज मोर्चे को संबोधन करते किसान नेता बाज सिंह सारंगड़ा ने कहा कि यह आंदोलन किसान आंदोलन से अब जन-आंदोलन बन चुका है और देश के सभी वर्ग इस आंदोलन में शामिल हो रहे है। किसान-मज़दूर संघर्ष कमेटी पंजाब के प्रदेश कार्यालय सचिव गुरबचन सिंह चब्बा और जोन जंडियाला के प्रधान जरमनजीत सिंह बंडाला ने संबोधन करते कहा कि दिल्ली के कुंडली बार्डर पर किसान-मज़दूर संघर्ष कमेटी पंजाब के मोर्चे के लिए अमृतसर जिले से हजारों किसानों और मज़दूरों का जत्था ट्रैक्टर-ट्रालियों के द्वारा 5 मार्च को रवाना होगा, जिसकी पूरे जिले में तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं।