जरनैल सिंह और प्रदेश प्रधान भगवंत मान ने श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेका 

श्री आनंदपुर साहिब,13 अप्रैल - (निक्कूवाल/करनैल सिंह) - श्री आनंदपुर साहिब में खालसा पंथ के साजना दिवस बैसाखी के मौके आम आदमी पार्टी के पंजाब के इंचार्ज जरनैल सिंह और प्रदेश प्रधान भगवंत मान लोकसभा सदस्य संगरूर ने श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेका। वहीं जरनैल सिंह ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा 2022 के चुनावों के दौरान पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा सामने रखकर चुनाव लड़ा जायेगा।