2365 बेड का इंतजाम पुलिस ने अपने संसाधनों से कराया - प्रशांत कुमार

लखनऊ, 11 मई - उत्तर प्रदेश के एडीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि अब तक 2,365 बेड का इंतजाम पुलिस ने अपने संसाधनों द्वारा पुलिस लाइनों में किया है। इनमें 260 बेड ऑक्सीजन सुविधायुक्त हैं। इन अस्पतालों में कुल 1891 पॉजिटिव पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है और 854 डिस्चार्ज हो चुके हैं।