कर्फ्यू के दौरान दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में चली गोली

लुधियाना,13 मई - (परमिन्दर सिंह आहूजा) - भाई रणधीर सिंह नगर में आज रात कर्फ्यू के दौरान दो पक्षों के बीच चली गोली के कारण वहां दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। झगड़े का कारण नौजवानों की आपसी रंजिश बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने गोली चलने की घटना से इंकार किया है।