आज तमिलनाडु पहुंचेगा मानसून

नई दिल्ली, 05 जून - मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे में मानसून तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक के तटीय इलाकों तक पहुंच जाएगा। वहीं आज केरल के शेष हिस्सों, लक्षद्वीप के कई हिस्सों में भी तेज बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही मानसून के मुंबई पहुंचने में मानसून को दो से तीन दिन लग सकते हैं।