फिल्ममेकर आयशा सुल्ताना के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज

नई दिल्ली, 11 जून - बीते कई दिनों से केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप विवादों में है। इस बीच अब लक्षद्वीप पुलिस ने फिल्म निर्माता आयशा सुल्ताना के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है। आयशा पर टेलीविजन पर बहस के दौरान 'जैविक हथियार' वाली टिप्पणी को लेकर राजद्रोह के आरोप लगाए गए हैं।