महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन में अभी भी 80-85 लोग लापता, 33 लोगों के शव बरामद हुए

 

नई दिल्ली, 23 जुलाई  महाराष्ट्र सरकार में शहरी विकास और पीडब्ल्यूडी मंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि अभी करीब 80-85 लोग लापता हैं। अभी तक 33 लोगों के शव बरामद किए गए हैं और भी लोग मलबे के नीचे हैं। ये बड़ी दुर्घटना है।