भारत के पूर्व महान बैडमिंटन खिलाड़ी नंदू नाटेकर का निधन 

पुणे, 28 जुलाई - भारत के पूर्व महान बैडमिंटन खिलाड़ी नंदू नाटेकर का निधन हो गया है। उन्होंने 88 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। नंदू भारत के पहले बैडमिंटन खिलाड़ी थे जिन्होंने देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीता था। यह उपलब्धि उन्होंने साल 1956 में हासिल की थी। उनके निधन के बाद खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई।