नये रंग में हो रहे हैं ओलम्पिक फुटबाल मुकाबले 

जापान की राजधानी टोक्यो में चल रही ओलम्पिक खेलों के फुटबाल मुकाबले इस बार कुछ पक्षों से पहली ओलम्पिक खेलों से भिन्न हैं। ओलम्पिक में पुरुष वर्ग के फुटबाल खिलाड़ियों के लिए आयु का अधिक से अधिक सीमा 23 वर्ष होती है अर्थात् अंडर 23 आयु वर्ग के खिलाड़ी ही ओलम्पिक में अपने देश का प्रतिनिधित्व कर सकते  हैं और एक देश की टीम में सिर्फ 3 खिलाड़ी ही 23 वर्ष की अधिक आयु के शामिल किये जा सकते हैं। टोक्यो ओलम्पिक खेल एक वर्ष पिछड़ कर हो रहे हैं, इसलिए फीफा और ओलम्पिक कौंसिल की सहमति से पुरुष वर्ग में इस बार खिलाड़ियों के लिए अधिक से अधिक आयु की सीमा 24 वर्ष कर दी गई है। महिलाओं के फुटबाल मुकाबले 1996 की एटलांटा ओलम्पिक खेलों में पहली बार शामिल किये गये थे और मेज़बान अमरीका ने स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद 2000 की ओलम्पिक खेलों में नार्वे की महिलाएं स्वर्ण पदक पर काबिज़ हुई थीं। फिर लगातार तीन बार अमरीकी महिला खिलाड़ियों ने 2004, 2008 तथा 2012 में स्वर्ण पदक जीता। गत ओलम्पिक खेलों (रियो) में जर्मनी की टीम ने स्वर्ण पदक जीत कर अमरीका का दबदबा तोड़ा था। हैरानी की बात है कि इस बार गत चैम्पियन जर्मनी की टीम ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी। महिला वर्ग में इस बार 12 टीमें भाग ले रही हैं जिन्हें तीन पूलों में बांटा गया है। महिलाओं के वर्ग में इस बार पूल-ए में ब्रिटेन, कनाडा, जापान और चिल्ली, पूल-बी में हालैंड, ब्राज़ील, चीन और जांबीया पूल-सी में स्वीडन, अमरीका, आस्टे्रलिया और न्यूज़ीलैंड की टीमें शामिल हैं। सैमीफाइनल मुकाबले 2 अगस्त को, कांस्य पदक के लिए मैच 5 अगस्त को और फाइनल मुकाबला 6 अगस्त को खेला जाएगा। ओलम्पिक खेलों में पुरुषों के फुटबाल मुकाबले सन् 1900 के पैरिस ओलम्पिक खेलों में शामिल किये गये थे और इंग्लैंड पहला चैम्पियन बना था। ब्रिटेन और हंगरी 3-3 बार, उरुगवे, अर्जेंटीना एवं सोवियत यूनियन 2-2 बार, ब्राज़ील, मैक्सिको, कैमरून, नाइज़ीरिया, स्पेन, फ्रांस, पोलैंड, स्वीडन, इटली, बैल्जियम, ईस्ट जर्मनी, योगोस्लाविया और चैकोस्लवाकिया 1-1 बार ओलम्पिक स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। गत ओलम्पिक खेलों में ब्राज़ील ने स्वर्ण पदक जीता था। इस बार पुरुष वर्र्ग में 16 टीमें भाग ले रही हैं। पूल-ए में जापान, मैक्सिको, फ्रांस, दक्षिण अफ्रीका, पूल-बी में दक्षिण कोरिया, हौंडारूस, न्यूज़ीलैंड और रोमानिया, पूल-सी में स्पेन, आस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना और मिस्र, पूल-डी में ब्राज़ील, आई वरी कोस्ट, जर्मनी और  सऊदी अरब की टीमें हैं। इस बार आस्टे्रलिया ने अर्जेंटीना को पूल मैच में हरा कर बड़ा उल्टफेर किया है। सैमीफाइनल मुकाबले 3 अगस्त को, कांस्य पदक के लिए मैच 6 अगस्त को और स्वर्ण पदक के लिए 7 अगस्त को मुकाबला होगा। 

-मो. 97795-90575