सिकन्दर सिंह मलूका को मनाने घर पर आए सुखबीर बादल

बठिंडा, 04 सितम्बर - (सुखपाल सिंह सोनी) - विधानसभा हलका मोड़ की टिकट को लेकर निराश चल रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री स. सिकंदर सिंह मलूका को मनाने के लिए पार्टी के प्रधान स. सुखबीर सिंह बादल उनके घर पहुंचे। स. सुखबीर सिंह बादल, स.सिकन्दर सिंह मलूका और उनके सुपुत्र गुरप्रीत सिंह मलूका की बंद कमरे में बातचीत हुई।