महाराष्ट्र की वर्धा नदी में डूबी नाव, 11 लोगों की मौत की आशंका

मुंबई, 14 सितम्बर - महाराष्ट्र के वर्धा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। वर्धा नदी में एक नाव के पलट जाने से बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में 11 लोगों के डूबने की आशंका है। घटना बेनोदा थाना क्षेत्र के वरुद तालुका के झुंज गांव के पास हुई। नाव कैसे डूबी, इसका ठीक-ठीक पता नहीं चल पाया है।