श्रद्धा के साथ काम करने की इच्छुक हैं पद्मिनी कोल्हापुरे  

प्रसिद्ध एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे  ने 80 के दशक में लाखों दिलों पर राज किया। वहीं, हाल ही में जब उनसे भतीजी श्रद्धा कपूर के साथ काम करने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा मुझे उनके साथ काम करने के ऑफर्स मिलते हैं, लेकिन कुछ भी रोमांचक नहीं है जिसमें मैं काम करना चाहूं। जहां पद्मिनी कोल्हापुरे 70 और 80 के दशक में एक कामयाब एक्ट्रेस रहीं वहीं अब उनकी भांजी श्रद्धा कपूर परिवार की धरोहर को आगे ले जाती नजर आ रही हैं। पद्मिनी को आखिरी बार आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत  में अर्जुन कपूर और कृति सेनन के साथ ऑन-स्क्रीन देखा गया था। इस फिल्म में लंबे समय के बाद पद्मिनी पर्दे पर नजर आई थीं इसके अलावा इंटरव्यू में पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपने अगले प्रोजेक्ट के बारे में बात की और कहा आजकल इंडस्ट्री में बेहतरीन काम हो रहा है  इसलिए मैं उनका हिस्सा बनने के लिए तैयार हूं। मैंने अभी- अभी एक वेब सीरीज़ की शूटिंग पूरी की है  आपको बता दें कि उनके अभिनय की विरासत को न केवल श्रद्धा, बल्कि पद्मिनी के बेटे प्रियांक शर्मा और भतीजे सिद्धांत कपूर भी आगे बढ़ा रहे हैं जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें अपने परिवार की अगली पीढ़ी के साथ काम करने का ऑफर मिलता है, तो उन्होंने कहा प्रियांक के साथ तो नहीं लेकिन मुझे श्रद्धा के साथ काम करने के प्रस्ताव मिलते हैं मगर अब तक ऐसा कुछ नहीं मिला जिसे में झपटना चाहे और जब उन्हे कोई मौका श्रद्धा कपूर के साथ मिलेगा तो वह उसे कर लेगी।