के.सी.आर जी ने व्यक्ति का अपमान नहीं बल्कि संस्था का अपमान किया है - स्मृति ईरानी 

हैदराबाद, 02 जुलाई - केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि, "पिछले 8 सालों में PM नरेंद्र मोदी ने विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात कर उन्हें सम्मान दिया। के.सी.आर जी ने आज जिस दुर्भाग्यपूर्ण व्यवहार का वर्णन किया वो न सिर्फ देश के संवैधानिक मर्यादा का उल्लंघन है बल्कि देश के संस्कार का भी उल्लंघन है। के.सी.आर जी ने व्यक्ति का अपमान नहीं किया है बल्कि संस्था का अपमान किया है।"