'आप'  यूनियन टेरिटरी दिल्ली की पार्टी है, वो राज्य को नहीं चला सकती - गुलाम नबी आज़ाद

जम्मू-कश्मीर, 6 नवंबर - गुलाम नबी आज़ाद ने कहा कि गुजरात और हिमाचल में कांग्रेस अच्छा करेगी तो बहुत अच्छी बात है। AAP यूनियन टेरिटरी दिल्ली की पार्टी है, वो राज्य को नहीं चला सकती। आज अगर पंजाब में चुनाव होगा तो AAP को कुछ नहीं मिलेगा। गुजरात और हिमाचल में BJP का मुकाबला कांग्रेस ही कर सकती है।