लंदन का मिनी पंजाब साउथआल

लंदन का साउथऑल इलाका मिनी पंजाब या छोटा पंजाब के नाम से दुनियाभर में मशहूर है। यहां पहुंच कर ऐसा लगता है जैसे पंजाब के अमृत शहर या दिल्ली के चांदनी चौक या पहाड़गंज में आ गए हों। यहाँ का मंदिर और गुरुद्वारा मशहूर है, जहां दूर-दूर से लोग आते हैं। यहाँ के रेस्तरां में सभी प्रकार के पंजाबी और अन्य भारतीय खाने का स्वाद, जिसको लेने के लिए लंदन के कोने-कोने से लोग आते हैं और खाने के साथ पंजाबी और हिंदी गाने सुनने का आनंद भी लेते हैं। लंदन का यह इलाका पंजाबियत से सराबोर है। रंग बिरंगी पगड़ी पहने सिख आप को यहाँ हर जगह दिख जायेंगे। यहाँ बड़े पैमाने पर सिखों का कारोबार है। इलाके के पैदल भ्रमण पर पंजाबियत की खुशबू देखने को मिलती है। ये लोग पर्यटकों की मदद में भी आगे रहते है।
लंदन के साउथॉल का गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सबसे बड़ा गुरुद्वारा हैं। यहाँ प्रतिदिन विभिन्न समुदायों के सैंकड़ों लोग अरदास के लिए आते है। बताते है भारत से बाहर सिखों का सबसे बड़ा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा लंदन में है। बताते हैं भ्वें दशक में लंदन पहुंचे सिखों ने इस गुरुद्वारे को शुरू किया था। इस गुरुद्वारे को ग्रेनाइट पत्थर से बनाया गया है और इसके संगमरमर का गुंबद सोने के पानी से ढका गया है। इस गुरुद्वारे में एक साथ फ् भत रह सकते हैं।
ब्रिटेन दुनिया के उन चंद देशों में से है, जहां सबसे ज्यादा हिंदू मंदिर हैं। इस समय ब्रिटेन में मौजूद हिंदू मंदिरों की संया ख्भ् के आसपास है। अपनी लंदन यात्रा के दौरान मैं अनेक हिन्दू मंदिरों में भी गया। इनमें साउथ आल इलाके में स्थित श्री राम मंदिर भी शामिल है। इस क्षेत्र में भारतियों की बहुतायत है जो हिंदी बोलते आपको मिल जायेंगे। यहाँ रहने वालों में पंजाबी भाई अधिक है। दुकानों और होटलों में भारतीय सामान मिल जायेंगे। यहाँ क्-म्भ् में श्री राम मंदिर की स्थापना की गई। मंदिर का संचालन एक ट्रस्ट करता है। यहाँ साल भर धार्मिक गतिविधियों का सञ्चालन होता है जिनमें बड़ी संया में लंदन में रहने वाले भारतीय शामिल होते है। हम मंदिर पहुंचे तो श्रीमद भगवत कथा चल रही थी। देवी निधि और नेहा सारस्वत भगवत कथा का वाचन कर रही थी। मंदिर को को सुख, शांति और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। मंदिर में जब हम भगवान के दर्शन करते हैं तो हमारे मन में अपार सुकून आता है। मंदिर स्थल बेहद रमणीक है। मंदिर में राम सीता, राधा कृष्ण, विष्णु, महादेव, गणेशजी और हनुमान सहित लगभग सभी आदि देवी देवताओं की आकर्षक, भव्य और मंत्र मुग्ध कर देने वाली मूर्तिया स्थापित है। जिन्हें बेहद खूबसूरत पोशाकों से सजाया गया है। मंदिर के अन्दर प्रवेश करते ही चैन और सुकून की भावना आत्मा को शुद्ध करती है।
-डी फ्ख्ए मॉडल टाउनए मालवीय नगर, जयपुर