गृह मंत्रालय ने अरुणाचल और नगालैंड के कुछ हिस्सों में अफ्सपा 6 महीने के लिए बढ़ाया

नई दिल्ली, 28 मार्च - गृह मंत्रालय ने नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश के कुछ जिलों में सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम (एएफएसपीए) यानी अफ्सपा लागू रहने की अवधि 1 अप्रैल से अगले छह महीने के लिए बढ़ा दी है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।