समाजवादी पार्टी और कांग्रेस लगातार कमजोर होते जा रहे हैं- राजनाथ सिंह

इटावा, 25 अप्रैल - केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, "...समाजवादी पार्टी और कांग्रेस लगातार कमजोर होते जा रहे हैं। मुझे लगता है कि कुछ दिनों में बच्चों से आप पूछेंगे कि सपा को जानते हो? तो लड़का कहेगा, कौन सपा? समाप्त पार्टी?.... जैसे डायनासोर इस दुनिया से लुप्त हो गए, वैसे ही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस भी लुप्त हो जाएंगे, ऐसा मुझे लगता है।"