भाजपा ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है- अश्विनी वैष्णव 

कोलकाता, 10 मई - केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बयान पर कहा, "कांग्रेस ने हमेशा भारत की सुरक्षा के साथ समझौता किया है, भाजपा ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है। भाजपा राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर काम करती है... दुश्मन को दुश्मन की भाषा में ही जवाब दिया जाना चाहिए और हम इस पर अडिग हैं।